― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पारिवारिक मसला सलटाने के लिए मुंशी पर लगा...

Jaunpur Dhara News : पारिवारिक मसला सलटाने के लिए मुंशी पर लगा 10हजार घुस लेने का आरोप

  • पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार और बताई करतूत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति से परिवारिक मसला सलाटने के नाम पर एक मुंशी द्वारा 10हजार रुपए के रिश्वत की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी को प्राथना पत्र देकर की है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित उमेशचंद्र सोनकर निवासी करंजाकला ने बताया कि बीते 01 अगस्त को उसकी पत्नी ज्योति सोनकर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी ने 112 डायल कर पुलिस से उसकी शिकायत कर दी। पुलिस के बुलाने पर जब वह थाने पहुंचा, जहां थाने में तैनात मुंशी आशुतोष श्रीवास्तव मौजूद थे। उन्होंने पीड़ित से कहा कि यहां क्यों आए हो उमेश ने मुंशी सारी बात बताई, थाने पर मौजूद पत्नी के भाई सुमित सोनकर भी मौजूद थे, आरोप है कि लड़की पक्ष ने सिपाही को कुछ पैसे दिए। उमेश चंद्र सोनकर ने आगे आरोप लगाते हुए कहा, सिपाही आशुतोष श्रीवास्तव ने मुझसे पैसे की मांग की। उन्होंने कहा अगर मुझे 10 हजार रुपए नहीं दोगे तो तुम्हें गलत धराओं में फंसाकर जेल भेज दूंगा मुझे मारकर और अपशब्द कहकर वहां से भगा दिया। वहीं थाने में तैनात मुंशी आशुतोष श्रीवास्तव का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद था थाने पर मामला पहुंचने के बाद दोनों को समझा बूझकर वापस भेज दिया गया है। लगाए के आरोप में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। वहीं पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

…. सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...