जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को सीओ सिटी देवेश कुमार सिंह ने दोपहर लगभग 1:00 बजे कोतवाली के ब्रिटिश काल के बने भवन को नीलाम कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि कोतवाली परिसर में बने पुराने भवन जो पूरी-पूरी तरह से जर्जर हो गए थे। उन भवनों की बुधवार को बोली लगाई गई। बोली लगाने के लिए बड़ी संख्या में खरीदार मौजूद रहे। बोली चढ़ते चढ़ते एक कंपनी द्वारा बोली 15 लाख 70हजार लगाई गई। वही जेपी इंटरप्राइजेज प्रयागराज ने अंतिम बोली 15,75,000 लगाकर कोतवाली के जर्जर रहे भावनाओं को खरीद लिया है। जिस कंपनी ने यह पुराने भवनों खरीद किया है वहां उसे 15 दिन के अंदर भवन गिराकर उसका सारा मालवा उठा ले जाने व कोतवाली परिसर की जमीन को खाली कर देना होगा।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
Jaunpur Dhara News : कोतवाली के जर्जर भवन को किया नीलाम



