― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : रेस्क्यू आपरेशन चला कर बचाया कुत्ते की जान

Jaunpur Dhara News : रेस्क्यू आपरेशन चला कर बचाया कुत्ते की जान

जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। किसी की जान बचाने के लिए खुद की जान पर खेल जाना आसान न हीं होता। खुद का करीबी हो तो बात अलग है लेकिन किसी बेज़ुबान के लिए ऐसा करना हर किसी के बस की बात नहीं। क्षेत्र के बछुआर गांव में बुधवार की सुबह एनएच 731 के ठीक बगल एक कुत्ते को अजगर ने पकड़ लिया। इसकी जानकारी गांव निवासी सुनील मिश्र को हुई मौके पर सूचना मिलते ही भीड़ एकत्रित हो गई। अजगर की सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन वन विभाग के कर्मचारी घंटो देरी से आए।

  • मुरलीवाले ने रेस्क्यू चला कर बचाई कुत्ते की जान

मुरलीवाले हौसला, यही वो शख्स हैं जिनकी और सांप की दोस्ती की मिसाल देशभर में दी जाती है। कहा जाता है कि मुरलीवाले शौक से वन्य जीवों की रक्षा करते हैं। ये सांप के साथ-साथ अन्य विषैले जीवों का रेस्क्यू कर उनके साथ-साथ लोगों की भी जान बचाते हैं। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में लग गए और कुत्ते को बचा लिए। अजगर हाईवे के नीचे बने आरसीसी के सेल्प में चला गया। बड़ी देर पड़ताल के बाद गड्ढे को बंद कर दिया गया और कुत्ते को समुचित उपचार के लिए भेज दिया गया। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थीं। हर कोई मुरलीवाले के हौसले की प्रशंसा कर रहा था।

Share Now...