जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सराय विभार गांव के कोटेदार पर राशन हेराफेरी करने के आरोप में पूर्ति निरीक्षक अभिनव मिश्रा की तहरीर पर तेजी बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणो की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के गोदाम का निरीक्षण किया। जिसमें अनाज गायब पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि कोटेदार के स्टॉक से 80.33 क्विंटल गेहूं, 166.67 क्विंटल चावल और 75 किलोग्राम चीनी गायब पाई गई।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : कोटेदार पर राशन हेराफेरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज



