Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : युवा संगठनो ने निकाला कैंडल मार्च व किया...

Jaunpur Dhara News : युवा संगठनो ने निकाला कैंडल मार्च व किया विरोध प्रदर्शन

  • ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा चौक पर युवा संगठन एआईडीवाईओ और छात्र संगठन एआईडीएसओ के द्वारा कोलकाता की ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च व विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। कैंडल मार्च की शुरुआत बदलापुर सब्जी मण्डी से हुई और नगर का भ्रमण करते हुए इन्दिरा चौक पर विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गया। जहां पर मृतक महिला डाक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बता दे कि बीते 14 अगस्त की देर रात को कोलकाता के एक अस्पताल में ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जिसको लेकर पूरे देश में भारी आक्रोश के साथ विरोध प्रदर्शन जारी है।