― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : वृक्ष से बड़ा बंधु कोई नहीं : फादर...

Jaunpur Dhara News : वृक्ष से बड़ा बंधु कोई नहीं : फादर पी विक्टर

  • हर्टमनपुर इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन का अनोखा जश्न

जौनपुर धारा, गाजीपुर। हर्टमनपुर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं प्रधानाचार्य ने वृक्षों को राखी बाँधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। रक्षाबंधन के इस सुअवसर पर विद्यालय के प्रकृति-प्रेमी प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने कहा कि वृक्ष हमारे सबसे बड़े सुहृद एवं बंधु हैं। ये हम मनुष्यों को देते ही हैं हमसे कुछ लेते नहीं। ऐसे अपने परोपकारी भाइयों को रक्षासूत्र बाँधने से वे प्रसन्न होंगे और हमें उपहार स्वरूप जीवनदायक ऑक्सीजन प्रदान करेंगे। वृक्ष हमारे सबसे बड़े हितैषी बंधु हैं इसलिए इनकी रक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी ही है। हम वृक्षारोपण करें एवं उनका संरक्षण भी करें तभी हमारा जीवन सुखमय हो सकेगा। वृक्षों के संरक्षण के लिए ही बरगद एवं पीपल के वृक्षों में रक्षासूत्र बाँधने की प्राचीन परंपरा है। अतः हमें अपनी स्वस्थ परंपराओं को रूढ़िवाद मानकर नकारना नहीं चाहिए, उन्हें खुले मन से अपनाना चाहिए।

Share Now...