Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समोधपुर कॉलेज में पुस्तक पठन एवं समीक्षा कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने तैयार की समीक्षा

गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में पुस्तक पठन एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अध्ययन कर समीक्षा तैयार की, जबकि प्राध्यापकों ने उन्हें आलोचनात्मक और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए मार्गदर्शन दिया।
HomeमनोरंजनVidya Balan fell down with a thud : स्टेज पर डांस करते...

Vidya Balan fell down with a thud : स्टेज पर डांस करते धड़ाम से गिरीं विद्या बालन

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया-3 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार को फिल्म के मेकर्स ने इस गाने को एक इवेंट के साथ रिलीज किया, जिसमें विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने लाइव परफॉर्मेंस दी, लेकिन यहां पर कुछ ऐसा हुआ जिससे विद्या बालन ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और अब फैंस के बीच फिल्म का गाना ‘आमी जे तोमर 3.0’ भी आ गया है। इस गाने में विद्या बालन के साथ माधुरी दीक्षित भी नजर आई हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। दोनों हसीनाओं ने अपने जलवे से फैंस के इंप्रेस कर दिया है। ‘भूल भुलैया 3’ के गाने ‘आमी जे तोमर 3.0’ के लॉन्च इवेंट में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन मंजुलिका के अवतार में पहुंचीं। इस दौरान पहले तो दोनों ही एक्ट्रेसेस ने पैपराजी को जमकर पोज दिए और फिर दोनों ही स्टेज पर नजर आईं। इस इवेंट में गाने ‘आमी जे तोमर 3.0’ पर माधुरी और विद्या की लाइव परफॉर्मेंस का इंतजाम किया गया, जिसे उन्होंने पूरा भी किया, लेकिन विद्या बालन डांस करते करते अचानक ही स्टेज से गिर पड़ी। हालांकि, वह रूकी नहीं। स्टेज पर गिरने के बाद विद्या बालन के चेहरे पर जरा भी अफसोस नहीं दिखा। बल्कि वह उठीं और माधुरी दीक्षित के साथ कदम से कदम मिलाकर फिस से डांस करने लगीं। 11 नवंबर को फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो रहा है। इस फिल्म में विद्या ने वापसी की है और साथ में माधुरी दीक्षित भी नजर आ रही हैं।