― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  सड़क पर नाली का पानी घर के सामने...

Jaunpur Dhara News :  सड़क पर नाली का पानी घर के सामने जाने से विवाद में चाकू बाजी

  • एक की हालत नाजुक चार घायल, सरायख्वाजा के कोठवार गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की कोठवार गांव में सड़क पर नाली का पानी घर के सामने जाने से शनिवार की सुबह चाकू बाजी हो गई। जिसमें चाकू पेट और गर्दन पर चाकू लगने से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वही चार लोगों गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।वहीं एक को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जूट गई है। बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव में शनिवार को सड़क पर नाली का पानी घर के सामने जाने से विवाद को लेकर दो पक्षों शनिवार को मारपीट हो गई। पीड़ित ने तहरीर देकर सरायख्वाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उनके पड़ोसी सर्वेश कुमार, मुकुल चंद्र, अनिल कुमार दिनेश गौतम और एक अज्ञात व्यक्ति सुबह तकरीबन 8बजे सड़क पर नाली का घर के सामने पानी जाने को लेकर विवाद कर रहे थे। तभी उन्हें में से किसी व्यक्ति ने त्रिभुवन के ऊपर लाठी डंडे पर चाकू से वार कर दिया। जिसमें चाकू उनके पेट में लगने से ललूहान होकर गिर गए। वहीं दबंग किस्म के लोगों ने मारपीट में छुड़ाने आए दीपक, अमन, राजकुमार, रामकेश, शिव शंकर को भी लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। किसी ने सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं बेहद नाजुक स्थिति में बने त्रिभुवन को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। रामचेत ने कहा कि आए दिन सभी लोग हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...