- कागज पर टेल तक पहुंचाया जा रहा पानी, माइनर की नहीं कराई गई सफाई
- 2 दिन बाद भी किसानों के खेत तक नहीं पहुंचा पानी तो किसानों ने बनाई योजना
जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के करौदी गांव से निकला माइनर कि सफाई न होने से किसानों के खेत तक पानी न पहुंचने के कारण चंदा जूटा कर जेसीबी से माइनर की सफाई कराई। जानकारी के अनुसार शारदा सहायक नहर खण्ड-36 से करौदी गांव से निकला माइनर जो खलीलपुर, खोभरीया, जमुहाई, कैशरपुर के दर्जनों किसानों की सैकड़ो एकड़ खेत की सिंचाई का मुख्य कारण माइनर है। जिसकी सफाई न होने से किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा और धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी। शनिवार को किसानों द्वारा चंदा जुटा कर माइनर की सफाई कराई गई। सरकार द्वारा नहर विभाग को टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। लेकिन कागज में नहर द्वारा टेल तक पानी पहुंचाया जा रहा है। लेकिन माइनर की सफाई नहीं कराई गई है। इसके अलावा और कई माइनरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। शुक्रवार को नहर में पानी आने के बावजूद भी शनिवार तक जब किसानों के खेत तक पानी न पहुंचा तो किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चंदा जूटा कर सफाई कराया गया, तब जाकर खेत तक तक पानी पहुंच सका। जिससे किसानों द्वारा नहर विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। वीरेंद्र सिंह, उमाशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, हरिराम, सोती राजभर सहित आदि लोग उपस्थित रहें।



