Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  सर पर मैग्नेट लगाने के बाद बच्चे की...

Jaunpur Dhara News :  सर पर मैग्नेट लगाने के बाद बच्चे की हुई मौत, मचा कोहराम

  • फिर से चर्चा में आये डॉ.बहादुर अली खान

जौनपुर धारा, केराकत। अविधिक रूप से सीज होने के बाद घर में संचालित डॉक्टर बहादुर अली खान केराकत द्वारा गया बिहार के तुलसी रविदास पौत्र रवि रुद्र रंजन पुत्र सुशील रंजन उम्र लगभग 4वर्ष नामक लड़के का गलत इलाज करने के कारण मृत्यु हो गई है। परिजनों के अनुसार पहले कैंसर की बीमारी थी। वह ठीक हो गया था। जिसके बाद कमर में दर्द हो रहा था। दिखाने के लिए लाये थे। जिसमें डॉ.द्वारा सर माथ पर दोनों तरफ मैग्नेट लगा दिया गया, और उसकी मौत हो गयी। रोते-बिलखते परिजन पुलिस को सुचित किए हैं। डॉ.बहादुर अली खान यह वही डॉक्टर है। जिसे 2016 में प्रभात फेरी के दौरान मदरसा के बच्चों से देश विरोधी नारे लगवाए थे, डॉ.बहादुर पर पूर्व भी कई मुकदमे दर्ज हैं, वर्तमान में भी इनकी क्लीनिक अस्पताल अविधिक रूप से पाए जाने पर सीएमओ जौनपुर द्वारा चीज की गई थी। लेकिन फिर भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का ध्यान उनकी तरफ नहीं पड़ रहा है। देखना है क्या पीड़ित को अब न्याय मिल सकता है या प्रशासन डॉक्टर बहादुर खान की पैसों के आगे बौना होना पड़ जाएगा।