जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक थाना पुलिस ने बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के आरोपित दो अंतर्जनपदीय शातिर जालसाजों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्थे चढ़े आरोपियों में एक आजमगढ़ और दूसरा आम्बेडकर नगर जिले का रहने वाला है। आरोपियों के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, विभिन्न बैंकों के बड़ी संख्या में चेक व बेरोजगारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र मिले हैं। थानाध्यक्ष चंदवक बृजेश कुमार गुप्त व उनके हमराहियों ने सटीक मुखबिरी पर आजमगढ़ के कंधरापुर थाना के टंडवा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद व आंबेडकर नगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर इटोरी गांव निवासी संदीप यादव को खुज्झी तिराहा से घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से एक फर्जी नियुक्ति पत्र, विभिन्न बैंकों के 67चेक, दो रुपये मूल्य के रसीदी टिकट लगे 100सादे कागज, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीए, एमए के 65अंकपत्र, प्रमाणपत्र, डीएलएड, जीएनएम, सीसीसी सर्टिफिकेट, प्रवेश-पत्र व जन्म प्रमाण पत्र, 120 आवेदन पत्र, मार्कशीट व प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ ही नकद 12350रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने कुबूल किया कि अब तक वे कई बेरोजगारों को इसी तरह से ठगी का शिकार बना चुके हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुरलीधर, कौशल सिंह हेड कांस्टेबल रामचंद्र सिंह, अनिल यादव व मोहम्मद शाहिद रहे। दोनों ने चंदवक बाजार निवासी आकाश सोनकर को नौकरी का झांसा देकर दोनों ने तीन लाख रुपये नकद व सादा चेक लिया था। उसे आइटीआई कालेज लखनऊ में क्लर्क पद का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था। नियुक्ति पत्र फर्जी होने का पता चलने पर आकाश सोनकर ने गत गुरुवार को चंदवक थाने में तहरीर दी थी। पुलिस धोखाधड़ी, छल, कूटरचना आदि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Jaunpur Dhara News : नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरफ्तार


