Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : इंद्रा पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

Jaunpur Dhara News : इंद्रा पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

  • ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इंदिरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोमिनपुर चकिया में कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। जिससे ग्रामीण बच्चों को कम्प्यूटर सीखने में सहूलियत मिलेगी। उन्हें दूरदराज कम्प्यूटर सीखने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन ने कहा कि ग्रामिणाचंल में यह विद्यालय कम्प्यूटर लैब खोलकर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के लिए काफी सहूलिया दिया है, यह शहरो जैसा वातावरण प्रस्तुत करके क्षेत्र के लिए एक मिशाल प्रस्तुत किया। मंडल अध्यक्ष राजकेशर पाल ने बताया कि विद्यालय कम समय मे ही ग्रामीण बच्चो को अच्छी तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना बेहतर  कार्य है। पूर्व प्रधानाचार्य रामआसरे यादव ने बच्चों को तकनीकी शिक्षा दिलाने का जोर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  डॉ.राम आसरे भारद्वाज ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधक डॉ.ज्ञानेद्र पाल ने कहा कि विद्यालय में कम्प्यूटर लैब, वाईफाई, प्रोजेवäटर व आने वाली नई तकनीकों की व्यवस्थाएं जरूरी है। विद्यालय संरक्षक शैलेन्द्र कुमार पाल ने कहा की  शिक्षा ही एक ऐसा अस्त्र है। जिससे समाज में फैली सभी कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। इसके बाद अतिथिगण ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर डॉ.अतुल प्रकाश यादव, रविन्द्रनाथ पाल, सर्वेश यादव ‘प्रधान’, बलिराम यादव, पंकज यादव, रामेश्वर सिंह, इंद्राज पाल, राजेश पाल, प्रेमधारी पाल, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, मनोज तिवारी, शिव प्रकाश मिश्र, संजीव, अमित, मो.इकलाक, शुभम मौर्य, राकेश, स्तुतिराज, रंजना, चंदूबाला, लक्ष्मी मौर्या, संयोगिता, वंदना, िंरकी, प्रिया, श्रुति, सुजाता, सरिता उपस्थित रहें।