जौनपुर धारा,खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक के द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है।पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। गांव निवासी हिंदू धर्म के अनुनायी पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गत गुरुवार की भोर इसी थाना क्षेत्र के असरफगढ़ सुल्तानपुर गांव निवासी मोहम्मद मुस्लिम उर्फ रेहान बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की नामजद तहरीर मिली है। आरोपित के घर दबिश दी गई, लेकिन वह मिला नहीं। उसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Jaunpur Dhara News : लव जिहाद की शिकार हुई किशोरी


