Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली दफ्तर के करीब ही धूल फांक रही लाखों की 11 हजार वोल्ट केबल

जौनपुर में बिजली विभाग के हाइडिल कार्यालय के पास ही 11 हजार वोल्ट की लाखों रुपये की विद्युत केबल वर्षों से सड़क किनारे पड़ी है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परियोजना की प्रगति, भुगतान और केबल की सुरक्षा की जांच कराने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : डीएम ने हौज स्थित शहीद स्मारक पर किया...

Jaunpur Dhara News : डीएम ने हौज स्थित शहीद स्मारक पर किया नमन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा विकासखंड सिरकोनी के ग्राम हौज स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया गया। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदो के बलिदान को याद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शहीदों के बलिदान, उनके गौरव गाथा को याद करने के लिए जिस प्रकार से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इससे आमजन तथा आने वाली पीढ़ी में त्याग समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होगी। क्षेत्र के युवाओं को देश के लिए बलिदान होने वाले इन शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने जौनपुर के इतिहास में इस गांव के बारे में पढ़ा था यहां आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। इसके उपरान्त उन्होंने उपस्थित ग्राम वासियों में मिठाई भी वितरित की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पवन सिंह, तहसीलदार सहित ग्राम प्रधान और ग्रामवासी उपस्थित रहे।