जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डा.दिनेश चंद्र द्वारा रविवार को सिरकोनी क्षेत्र के हौज गांव निवासी कृषक बबऊ सिंह के खेत मे लगी धान फसल की क्रॉप कटिंग का अवलोकन कर उत्पादकता का हाल जाना। प्राप्त रेण्डम नम्बम के खसरा में त्रिभुज क्षेत्रफल 43.33 वर्गमीटर की कटाई कराकर तौल करवाई गई। जिसमें 20.06 किग्रा उत्पादन प्राप्त हुआ। इस प्रकार एक हेक्टेयर की उत्पादकता 46.138 कुन्तल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हुई। इस मौके पर उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए ऑन लाईन क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट एप से हर राजस्व गाँव की क्रॉप कटिंग कराकर औसत उत्पादन का आकलन करती है। औसत उत्पादन से उत्पादकता कम आने पर फसल बीमा कंपनी द्वारा बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराती है, इस महत्वपूर्ण कार्य मे राजस्व एवं कृषि विभाग समन्वय स्थापित कर हर गांव में प्राप्त रेण्डम नम्बम के खसरे से क्रॉप कटिंग कराते है। ताकि आकलन करके किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाई जाती है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह, तहसीलदार, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.रमेश चंद्र यादव, राजस्व लेखपाल एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सहित विनोद कुमार, रामजीत, बीरेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Jaunpur Dhara News : जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादकता का किया अवलोकन


