Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : केराकत का ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न

Jaunpur Dhara News : केराकत का ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय का ऐतिहासिक भरत-मिलाप रामलीला नाटक समिति केराकत द्वारा भव्य तरीके से सम्पन्न कराया गया। जिसे देख क्षेत्रवासी भाव विभोर हुए। भरत मिलाप सम्पन्न कराने में कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ‘मास्टर साहब’ ,मैनेजिंग सूर्यप्रकाश सेठ व सुशील पटवा ने किया। कोषाध्यक्ष का कार्यभार राजकुमार सेठ ‘छोटू’ व डायरेक्टर गौरव जायसवाल ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाया। केराकत के भरत मिलाप पर कई झाकिया निकाली गई। जिनमें प्रथम पुरस्कार चंद्रमा पर राम लक्ष्मण विराजमान प्रोपराइटर अभिषेक प्रजापति खोजवा, द्वितीय पुरस्कार गंगा अवतरण प्रोपराइटर संतोष कुमार प्रजापति खोजवा को, तृतीय पुरस्कार पूतना वध जौनपुर को मिला। भरत मिलाप में झाकीयों के संचालन की अध्यक्षता अशोक कुमार जायसवाल ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में रमेश कुमार चौधरी रहें।