Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : तमंचा व नकदी के साथ लूट का मुख्य...

Jaunpur Dhara News : तमंचा व नकदी के साथ लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने आलू व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को रविवार की सुबह महराजगंज रोड स्थित सराय त्रिलोकी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को मुखबीर से सूचना मिली कि 10अक्तूबर की रात बबुरा गांव निवासी आलू व्यापारी राजकुमार गुप्ता से लूट करने वाला मुख्य आरोपित हर्षित सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी कठार थाना बदलापुर सराय त्रिलोकी मोड़ के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। उन्होंने एसआई शेषनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर हर्षित को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमंचा व दो जिंदा कारतूस तथा लूट के तीन हजार सात सौ पचास रुपए नकदी बरामद हुआ। लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस बावत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हर्षित सिंह शातिर किस्म का अपराधी है। जिसकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। बबुरा गांव में आलू व्यापारी से हुई 30हजार की लूट की बात को स्वीकार किया है।