Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति बैठक में डीएम का जोर, बीईओ को रोज 5 स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम सैमुअल पॉल एन. ने बीईओ को प्रतिदिन पांच विद्यालयों का निरीक्षण करने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरअपराध और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक

अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जौनपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुई।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा शाखा और कार्यालय प्रभारी मौजूद रहे।

माफियाओं और गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

अपराध गोष्ठी के दौरान जनपद में चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़छाड़, गोतस्करी और शराब तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

साथ ही गृह चोरी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की गैंगशीट खोलकर कार्रवाई करने को कहा गया।

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं, पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुण-दोष के आधार पर मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया और कहा कि गंभीर मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

महिला अपराधों पर विशेष ध्यान

बैठक में महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और लूट जैसे गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने पर बल दिया गया।

जनसुनवाई और अवैध शराब पर कार्रवाई

जनसुनवाई को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थानों पर आने वाले लोगों की समस्याओं को शालीनतापूर्वक सुना जाए और निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

दंगा नियंत्रण और माल मुकदमाती निस्तारण पर निर्देश

बैठक में थानों में दर्ज विभिन्न मामलों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण तथा दंगा नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।