― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में ए.के. शर्मा बोले- महिलाओं के अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है...

जौनपुर में ए.के. शर्मा बोले- महिलाओं के अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

जौनपुर में प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की प्रेस वार्ता

जौनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी।

महिलाओं के सम्मान पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री ने कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:” अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में महिलाओं को देवी का स्थान दिया गया है।

समृद्धि में नारी शक्ति की भूमिका

उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है और जब तक महिलाओं को सम्मान एवं अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है।

सरकार महिलाओं के अधिकार के लिए प्रतिबद्ध

प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अभियान की कल्पना की गई।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए गए थे तथा इस माह उसमें संशोधन कर संसद के विशेष अधिवेशन में पारित कराने की तैयारी थी।

विपक्ष पर लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के कारण यह अधिनियम पारित नहीं हो सका। इसे नारी समाज का अपमान बताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं इस मुद्दे पर आक्रोशित हैं।

संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों व मीडिया से इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक डॉ. आर.के. पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, डॉ. अजय सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व पत्रकार उपस्थित रहे।

Share Now...