Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर कलेक्ट्रेट में 20 क्विंटल भूसा दान, गौशालाओं के लिए अभियान तेज

जौनपुर कलेक्ट्रेट में 20 क्विंटल भूसा दान, गौशालाओं के लिए अभियान तेज

जौनपुर में भूसा दान अभियान को मिला सहयोग

जौनपुर में शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे भूसा दान अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की उपस्थिति में गौशालाओं के लिए भूसा दान किया गया।

20 क्विंटल भूसा किया गया दान

कार्यक्रम में विकासखंड बक्सा के ग्राम दिलशादपुर की ग्राम प्रधान जाह्नवी सिंह के सौजन्य से उनके पिता रतन कुमार सिंह द्वारा मोइनुद्दीनपुर गौशाला के लिए लगभग 20 क्विंटल भूसा दान किया गया।

मंत्री ने किया सम्मानित

प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए दानदाता को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग भूसा दान अभियान से जुड़ें और गौसेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।

अब तक 9674 क्विंटल भूसा एकत्र

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि जनपद में अब तक भूसा दान अभियान के माध्यम से लगभग 9674 क्विंटल भूसा एकत्र किया जा चुका है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि इस महादान अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गौशालाओं के लिए सहयोग करें।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, डॉ. अजय सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।