Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरDead Body was kept for 5 days and insects started attacking it...

Dead Body was kept for 5 days and insects started attacking it : लाश घर में 5 दिन तक रखा रहा शव, पड़ गये कीड़े

स्टेशन अधीक्षक के मेमो भेजने के बाद जागा प्रशासन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बीते 18 अक्तूबर की रात जंघई रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लाश मिली थी, जिसे आरपीएफ पुलिस ने शव को रात में ही जिला अस्पताल के मॉर्च्यूरी में रखवा दिया था और उसी हाल में छोड़ दिया गया।

लाश की न तो पोस्टमार्टम हुआ, न ही क्रिया-कर्म की कोई व्यवस्था की गई, जिसमें बुधवार को कीड़े पड़ गए। घटना के बाद आरपीएफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है, बुधवार को जंघई स्टेशन अधीक्षक ने इसकी सूचना जीआरपी प्रभारी को दी। मेमो मिलते ही जीआरपी ने शव का पंचनामा किया और आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया। जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरपीएफ से कोई सूचना नहीं मिली थी, और मेमो मिलने के बाद ही कार्रवाई की गई। इस घटना ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। लापरवाही का यह आलम है कि लावारिश शवों का सही से अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाता।