― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरshooter was caught before he could commit the crime : वारदात को...

shooter was caught before he could commit the crime : वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़े शूटर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा पुलिस और एसटीएफ ने एक व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने वाले तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग 30 अक्टूबर को एक वारदात को अंजाम देने के लिये तैयार थे। घटना को रोकने में पुलिस ने तत्परता दिखाई और पहले ही आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस की माने तो हत्या की साजिश एक महिला ने रची थी।

गुरुवार को इस मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधिकारी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ मुख्यालय से सूचना मिली कि सिकरारा निवासी शातिर अपराधी सुनील उपाध्याय, सुशील सरोज और मुकेश कुम्ाार उर्फ जय हिन्द ने सीमेंट व्यापारी कमलेश पाठक की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक इस काम के लिए शूटरों की व्यवस्था की गई थी और उनकी पहचान भी कर ली गई है। 23अक्टूबर की शाम को हत्या की तैयारी पूरी कर ली गई थी। सूचना मिलते ही एसटीएफ और थाना सिकरारा की पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपियों को सुजानगंज रोड पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए वे लगातार सक्रिय रहेंगे।

Share Now...