― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरgirls got angry and went to their friend's place : घर से...

girls got angry and went to their friend’s place : घर से नाराज होकर सहेली के यहाँ चली गई थी लड़कियां

  • कोतवाली पुलिस ने किया बरादम, कोर्ट में दर्ज हुआ बयान

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से 18अक्टूबर की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई दो सगी नाबालिग बहनें सुरक्षित बरामद हो गई हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथिलेश कुमार मिश्र की टीम ने सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी धनंजय राय, कांस्टेबल दिनेश कुमार, महिला आरक्षी रंजना यादव और ज्योति कुमारी के साथ मिलकर सद्भावना पुल के पास से दोनों बहनों को बरामद किया। पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि वे नाराज होकर अपनी सहेली के घर चली गई थीं।दोनों का जिला महिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना कराया गया और न्यायालय में भी उनके बयान दर्ज कराया गया। जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रहते हैं। 18 अक्टूबर की सुबह उनकी क्रमशः 17 और 15 साल की बेटियां बिना कुछ बताए घर से चली गईं थीं। उनके स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब पता नहीं चला, तो मंगलवार को कोतवाली में लिखित सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत छानबीन शुरू कर दी थी, इसी बीच दोनों बहनों को सुरक्षित बरामद किया गया।

Share Now...