Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

विश्व के नंबर-2 जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव के घर पहुंचे जगदीश सोनकर, परिवार का किया सम्मान

विश्व के नंबर-2 जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव की उपलब्धि पर पूर्व विधायक जगदीश सोनकर उनके जौनपुर स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने परिवार को सम्मानित करते हुए रोहित की सफलता को प्रदेश और देश का गौरव बताया तथा गांव के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिया।
Homeअपना जौनपुरभाजपा के आगामी प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने की तैयारी तेज

भाजपा के आगामी प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने की तैयारी तेज

जौनपुर। भाजपा जौनपुर द्वारा आगामी 23 एवं 24 मई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर सोमवार को शहर स्थित उत्सव मोटल में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अजीत प्रजापति ने की।

कार्यकर्ताओं की वैचारिक मजबूती पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक परिवार है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं की वैचारिक सुदृढ़ता, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकुशलता को विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठन के इतिहास और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

विभिन्न टोलियों का किया गया गठन

जिलाध्यक्ष ने प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न टोलियों का गठन किया गया है। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ जुटकर प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, पंकज मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, राज पटेल, परविंदर चौहान, पुष्पा निषाद, नीरज मौर्य, अजय सरोज, संतोष मिश्र, राजकेश्वर पाल, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, रीता जायसवाल, आमोद सिंह, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, रोहन सिंह और सिद्धार्थ राय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।