Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरBJP Jaunpur : डबल इंजन सरकार की नीतियों को समर्पित है भाजपा...

BJP Jaunpur : डबल इंजन सरकार की नीतियों को समर्पित है भाजपा की जीत

जौनपुर धारा, जौनपुर। महाराष्ट्र में महायुति की और उत्तर प्रदेश मे हुये उपचुनाव मे एनडीए की बम्पर जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की जनता का आभार जताया और उनके नेतृत्व मे भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी और पटाखा फोड़कर खुशिया मनाई। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में 9 में से 7 सीटों पर भाजपा के जीत पर कहा कि यह पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत है। एनडीए की विजय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है, यह जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने महाराष्ट्र की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर ये दर्शा दिया है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है, उन्होने महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र की जनता और पार्टी और गठबंधन की एकजुटता को दिया है, महाराष्ट्र ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के पीछे है उन्होंने जो ‘एक हैं तो एक सेफ हैं’ का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि एक नाथ शिंदे, अजित दादा पवार, राम दास अठावले सब एक साथ रहे ये एकता की विजय है, महायुति अभेद्य है, मै प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, उनके कारण ही ये जीत मिली है,साथ-साथ उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का भी आभार जताया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्र, धनंजय सिंह, दिव्याशु सिंह, सिद्धार्थ राय, अवनीश यादव, प्रदीप यादव, अंशुमान सिंह, शुभम मौर्य सहित आदि उपस्थित रहें।