जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में धान खरीद की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा डिप्टी आरएमओ और एआर कोऑपरेटिव एवं सभी जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि छोटे एवं मध्यम किसानों को तौल में वरीयता दें। बिचौलिए सक्रिय न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखें। केंद्र पर खरीदे गए धान को तेजी से मिलो पर डिलीवर किए जाने का निर्देश दिया गया तथा किसानों का भुगतान शीघ्रता से करने के भी निर्देश दिए गए। एफसीआई और एसडब्ल्यूसी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएमआर का उतार नियमानुसार कराएं और भंडारण के लिए भी योजना तैयार कर ले। डिप्टी आरएमओ, एआर कोऑपरेटिव और सभी जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि केंद्रों पर किसानों को तौल में कोई असुविधा न होना पाए। जिन मिलों में विद्युत कनेक्शन नहीं है उसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तत्परता से मिलों में विद्युत कनेक्शन लगाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि./रा.राम अक्षयवर चौहान, डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक, एआर कोऑपरेटिव अमित कुमार पाण्डेय, जिला प्रबंधक सीएफसी, जिला प्रबंधक पीसीयू, सभी राइस मिलर, एफसीआई और एसडब्लूसी के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Jaunpur News : छोटे एवं मध्यम किसानों को दे तौल में वरीयता : डीएम


