Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर: तालाब में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच...

जौनपुर: तालाब में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सिकरारा। थाना क्षेत्र के कूढ़ा गांव में मंगलवार सुबह तालाब में एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान प्रभावती जमुहार (पत्नी स्वर्गीय इंद्रदेव पाल) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह अक्सर घर से बाहर इधर-उधर चली जाती थीं।

मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने गांव के किनारे स्थित तालाब में शव उतराता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है और शव काफी सड़ चुका था।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया। मृतका ने लाल साड़ी और हरा छीटदार ब्लाउज पहन रखा था। थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।