Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 डीजे सीज

जौनपुर पुलिस ने जनपदभर में चलाया अभियान, संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायतजौनपुर। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शासन...
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री से सम्मानित आरक्षी नेहा यादव का गांव कुसरना में भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री से सम्मानित आरक्षी नेहा यादव का गांव कुसरना में भव्य स्वागत

केराकत। क्षेत्र के कुसरना गांव की बेटी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित आरक्षी नेहा यादव के गांव पहुंचने पर मंगलवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।

नेहा यादव का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर हुआ है। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री से सम्मानित होकर गांव पहुंचने पर नेहा यादव का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर लोगों ने खुशी व्यक्त की। इस दौरान पूर्व विधायक ने भी उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पूर्व विधायक ने कहा कि नेहा यादव ने मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बेटी ने पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।

समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे। गांव में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।

नेहा यादव की सफलता ने साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी कठिन परिश्रम और संकल्प से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।