Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरबकुलिया अंबेडकर प्रतिमा प्रकरण में जनाक्रोश

बकुलिया अंबेडकर प्रतिमा प्रकरण में जनाक्रोश

आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी का प्रदर्शन

केराकत। क्षेत्र के बकुलिया गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में मंगलवार को जनाक्रोश देखने को मिला।

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी और दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग उठाई।

जिला प्रभारी रत्नेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नार्मल मैदान से शांतिपूर्ण पैदल मार्च करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार को दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।

जिला प्रभारी रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया कि घटना के वास्तविक आरोपी की गिरफ्तारी के बजाय शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों और उनकी गाड़ियों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा।

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एसपी मानव ने कहा कि यह मामला केवल एक प्रतिमा का नहीं, बल्कि समाज के सम्मान से जुड़ा विषय है।

उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा फर्जी मुकदमों की समीक्षा की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।