Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरaccident me 4 Ghayal : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़न्त, चार घायल

accident me 4 Ghayal : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़न्त, चार घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को जफराबाद क्षेत्र के शिवपुर गांव में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिडन्त हो गयी। जिसमे चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो लोगों को गम्भीर चोटें आयी है। उन्हें रेफर कर दिया गया है। केराकत क्षेत्र के विजईपुर गांव निवासी प्रीतम कुमार 24वर्ष पुत्र रामफेर गौतम अपने रिश्तेदारों शुभम कुमार पुत्र देवेश तथा प्रवीण कुमार पुत्र सजंय गौतम निवासी सोखीपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को बाइक पर बैठाकर राजेपुर त्रिमुहानी का मेला दिखाने ले आया था। मेला दिखाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। उक्त स्कूल के सामने विपरीत दिशा से दिनेश कुमार पुत्र बेचूराम निवासी खरचलपुर बॉइक से आ रहा था। दोनो बाइकों की रफ्तार तेज बतायी जा रही है। दोनो बाइक अचानक आमने सामने टकरा गयी। जिसके बाद चारों बाइक सवार गिर गए। वहां पर मौजूद सखोई गांव निवासी छोटू सिंह ने चारों घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर लाये। जहाँ दिनेश कुमार तथा प्रीतम कुमार की हालत गम्भीर देखते हुए तत्काल  जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।