Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरJafrabaad Juanpur News : महिला ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

Jafrabaad Juanpur News : महिला ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी एक महिला के प्रार्थनापत्र पर एसपी सिटी ने आरोपियों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया, वहीं हल्का पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गयी है।

मिसिरपुर गांव निवासी सुमन यादव पुत्री सभाजीत यादव ने आरोप लगाया है कि उसके ससुरालीजन ने उसके माता-पिता के द्वारा दिए गए स्त्री धन को हड़प लिया है, तथा उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। सुमन की शादी 21 अप्रैल 2024 को वाराणसी जिले के थाना फूलपुर के असली गांव में हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने पति अशोक सहित सास, देवर और दो ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।