Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकावड़ यात्रा में चाक-चौबंद सुरक्षा को लेकर स्पेशल प्लान तैयार

कावड़ यात्रा में चाक-चौबंद सुरक्षा को लेकर स्पेशल प्लान तैयार

मुरादाबाद. नवागत डीआईजी रेंज मुनिराज ने आने वाले दिनों के कावड़ यात्रा को मद्देनजर चाक-चौबंद सुरक्षा को लेकर स्पेशल प्लान तैयार किया है. डीआईजी रेंज मुनिराज ने बताया कि इस बार कावड़ यात्रा 58 दिन चलेगी, कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरी रेंज में तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं. कावड़ यात्रा वाले रूट पर जगह-जगह इंटरनेट से कनेक्ट सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. जिनसे लाइव कावड़ यात्रा के रूट पर नज़र रखी जायेगी.

इसके साथ ही हर जनपद के कंट्रोल रूम को इन ऑनलाइन कैमरों का एक्सेस देकर वहां से भी इन्हे मॉनिटर किया जाएगा. डीआईजी ने बताया कि रेंज के सभी जिलों में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें. ताकि किसी भी स्थिति से निबटने में पुलिस सक्षम रहे.आपात स्थिति में समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें. इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि इस मर्तबा पहली बार कावड़ यात्रा को लेकर रेंज के पांचों जनपद में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पुलिस आपस में कावड़ यात्रा में शामिल वाहनों की लोकेशन की जानकारी फोटो वीडियो के साथ एक दूसरे को सूचना का आदान प्रदान करेंगे. ताकि व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा सके. इसके साथ ही समाजसेवी संस्थाओं द्वारा कावड़ यात्रियों के लिएं शिविर लगाए जाने को लेकर डीआईजी ने अपील करते हुए कहा कि शिविर लगाने वालों से पुलिस का निवेदन है कि वह एक ही साइड में सड़क से कम से कम 10 मीटर की दूरी पर शिविर लगाए. और जो व्यवस्थाए उनके द्वारा कांवड़ यात्रियों को दी जाएंगी उनमें सावधानियां बरती जाए. ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.