Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशडिंपल के लिए सैफई परिवार की तीन पीढ़ियां मांग रहीं वोट

डिंपल के लिए सैफई परिवार की तीन पीढ़ियां मांग रहीं वोट

मतदाताओं के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट का चुनाव भले ही उपचुनाव हो, लेकिन इस चुनाव से समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। सपा इसे नेताजी की विरासत वाली सीट बता रही है। यही कारण है कि मुलायम परिवार की तीन पीढ़ियां नेताजी की बहू एवं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को विजयश्री दिलाने के लिए चुनाव प्रचार में जुट गईं हैं। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में गांव-गांव, घर-घर जाकर सैफई परिवार के लोग वोट की अपील कर रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होगा। नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है। प्रत्याशी डिंपल यादव को जिताने के लिए सैफई परिवार पूरी दमखम से चुनाव मैदान में उतरा है। बात नेताजी और सपा की पार्टी की प्रतिष्ठा से जुड़ी है, इसलिए मुलायम सिंह की तीन पीढ़ियां बहू डिंपल यादव के लिए वोट मांग रहीं हैं। चुनाव प्रचार करने वालों में मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव, चचेरे भाई प्रो. रामगोपाल यादव के अलावा बेटे अखिलेश यादव, भतीजे धर्मेंद्र यादव व पौत्र तेजप्रताप यादव शामिल हैं। इसके साथ ही बीस से अधिक पूर्व मंत्री, विधायक और पार्टी नेता गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बड़े राजनीतिक परिवार के रूप में सैफई परिवार को माना जाता है। बावजूद इसके एक व्यक्ति इस परिवार का ऐसा भी है, जो हमेशा राजनीति से दूर रहा। यह व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि नेताजी के छोटे भाई और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम यादव हैं। इस चुनाव में अभयराम यादव पहली बार प्रचार में उतरे हैं। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट नामांकन के दौरान पहुंचे। साथ में मौजूद लोगों से बहू डिंपल यादव को वोट देने की अपील की। पहली बार समाजवादी पार्टी उपचुनाव में इतना दमखम दिखा रही है। सपा की ओर से 40 स्टार प्रचारकों को लोकसभा क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। खुद चुनाव की बागडोर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संभाल रहें हैं। वह नुक्कड़ सभाएं करने के साथ ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहें हैं।