Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेश75 प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड मतदान के आंकड़े बढ़ने की उम्मीद

75 प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड मतदान के आंकड़े बढ़ने की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लिए शनिवार को 75.6 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ. राज्य के निर्वाचन अधिकारियों के पास रविवार को उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली. राज्य में शनिवार को एकल चरण में मतदान हुआ था और डाक मतपत्र अब भी प्राप्त हो रहे हैं.

इससे पहले, 2017 के विधानसभा चुनाव में 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था. कुल मतदान में 76.8 फीसदी महिलाओं और 72.4 प्रतिशत पुरुषों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया. तीसरे लिंग का मतदान प्रतिशत 68.4 प्रतिशत रहा.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी ये जानकारी

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने राज्य मुख्यालय को प्राप्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक बयान में कहा कि राज्य में अनुमानित मतदान प्रतिशत 75.6 है. उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से 74.6 प्रतिशत मत पड़े. बयान में कहा गया, ‘‘इसके अलावा, एक प्रतिशत डाक मतपत्र पहले ही प्राप्त हो चुके हैं, जिससे अब तक कुल मतदान 75.6 प्रतिशत हो गया है और लगभग दो प्रतिशत डाक मतपत्र अभी प्राप्त होने हैं.’’

सबसे ज्यादा और कम मतदान वाली सीटें

सबसे अधिक 85.25 प्रतिशत मतदान दून विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम 62.53 प्रतिशत मतदान शिमला विधानसभा सीट पर हुआ. बयान में कहा गया है कि इस विधानसभा चुनाव में राज्य निर्वाचन विभाग ने 2017 के चुनाव में कम मतदान वाले 11 निर्वाचन क्षेत्रों पर बहुत ध्यान दिया.

इन निर्वाचन क्षेत्रों- धरमपुर, जयसिंहपुर, शिमला, बैजनाथ, भोरंज, सोलन, कसुम्पटी, सरकाघाट, जसवां प्रागपुर, हमीरपुर और बड़सर के तुलनात्मक विश्लेषण से पता चला कि 11 में से नौ सीटों पर मतदान प्रतिशत में आखिरकार सात प्रतिशत तक का सुधार हुआ.

इस दिन जारी किए जा सकेंगे एग्जिट पोल

निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘एग्जिट पोल’ के नतीजे पांच दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे के बाद दिखाए जा सकते हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के तहत पांच दिसंबर को मतदान होना है. गुजरात चुनाव के पहले चरण के तहत एक दिसंबर को मतदान होगा. हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव और विभिन्न जगहों के उपचुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

हिमाचल प्रदेश में मतदान शनिवार की सुबह आठ बजे धीमी गति से शुरू हुआ था लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और सूरज निकलने से ठंड से राहत मिली, मतदान तेज होता गया. ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं जिनमें लोग बेहद कठिन परिस्थिति में मतदान के लिए जाते दिखे.