Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयसेंट्रल इस्तांबुल में ब्लास्ट में कई लोग घायल

सेंट्रल इस्तांबुल में ब्लास्ट में कई लोग घायल

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में रविवार को एक बम विस्फोट हुआ है जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं. सोशल मीडिया पर इस धमाके के वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें विस्फोट से हुए नुकसान के बीच जमीन पर कई लोगों को दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर, यूजर्स ने कहा कि ये धमाका टकसिम स्क्वायर पर हुआ है.

फुटेज में एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंचती नजर आ रही है. वीडियो में लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं. इस्तिकलाल स्ट्रीट बेयोग्लू के मध्य जिले से होकर गुजरती है, जो कई विदेशी निवासियों का घर है और अक्सर यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की मौजूदगी रहती है.

वीडियो में देखा गया आग का गोला

ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक आग का गोला देखा जा सकता है. विस्फोट के समय कई सड़क पर टहल रहे थे. इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू के अनुसार, मध्य इस्तांबुल में रविवार को ये विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए. इमामोग्लू ने ट्विटर पर लिखा, “इस्तिकलाल स्ट्रीट पर विस्फोट के बाद हमारी पुलिस और स्वास्थ्य टीमें सहायता करने में जुट गई हैं. ऐसे में भय और दहशत पैदा करने वाली पोस्ट से बचना आवश्यक है.

शाम के समय हुआ धमाका 

तुर्की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ये विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार शाम 4:20 बजे हुआ है. उस वक्त इस स्ट्रीट पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इससे पहले तुर्की में 2015 और 2017 के बीच इस्लामिक स्टेट समूह और प्रतिबंधित कुर्द समूहों ने कई घातक बम विस्फोट किए थे.