Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरजिक्र-ए-नबी से गुलजार हुई महफिल-ए-मेराजुन्नबी...

जिक्र-ए-नबी से गुलजार हुई महफिल-ए-मेराजुन्नबी…

जौनपुर धारा, मछलीशहर। 67वाँ तारीखी अजीमुशशान जश्ने मेराजुन्नबी जलसे का आयोजन जामा मस्जिद के मैदान में सीरत कमेटी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुवात हाफ़िज़ अब्दुल्लाह ने कुरान की तिलावत से किया। इसी क्रम में इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना अजीमुर्रहमान कासमी ने बयान करते हुए कहा कि 27रजब की इसी रात नबी-ए-पाक को पांच वक्त की नमाजों का तोहफा मिला। मुसलमान अगर तरक्की चाहते हैं तो नमाज को कायम करें। हमें चाहिए कि अल्लाह और रसूल की तालीमात पर मुकम्मल बेदारी के साथ अमल करें। इसी क्रम में मछलीशहर की समस्त अंजुमन ने रात भर नाते नबी पढ़कर महफिल को गुले गुलजार किया और जलसे को कामयाब बनाया। कार्यक्रम का संचालन शमशुल इस्लाम ने किया। इस मौके पर हाजी इमरान खान, चेयरमैन प्रतिनिधि महमूद आलम, जियाउद्दीन अंसारी, अरबाज, साजिद इकबाल, रिजवान खान ,फैजान खान, एजाज खान, कल्लू खान, आरिफ अंसारी, राशिद खान, हाफिज अफजल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।