Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेश5 दिन से लापता युवक का नदीं में मिला शव, हत्या कर...

5 दिन से लापता युवक का नदीं में मिला शव, हत्या कर फेंका गया शव ?

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में 5 दिन पहले लपता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. दरअसल, ये पूरा मामला बाराबंकी जिला के टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के भुडवा गांव है. जहां 5 दिन से लापता एक 25 वर्षीय युवक का शव सरयू नदी में उतराता हुआ मिला. स्थानीय लोगों ने जब नदी में युवक का शव उतराता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया. वहीं मौके पर पहुंचे परिजन युवक की हत्या के बाद शव को नदी में फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों का कहना है कि रोहित 5 दिन पहले बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था. मृतक रोहित की बाइक गांव से कुछ दूर सरयू नदी (घाघरा नदी) के किनारे खड़ी हुई मिली थी. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पिछले 5 दिनों से पुलिस और परिजन रोहित की तलाश कर रहे थे. ऐसे में आज रोहित का शव नदी से बरामद हुआ है. परिजन का कहना है कि किसी ने रोहित की हत्या कर उसका शव नदी में फेंक दिया है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जांच पड़ताल आगे बढ़ाई जाएगी.