Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर22 सूत्रीय मांगों के साथ किया विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन

22 सूत्रीय मांगों के साथ किया विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन

जौनपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपनी 22सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ गुट द्वारा जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में विशाल धरने का सफल आयोजन किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए  प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि 11 व 12जुलाई को के-पी-कम्यूनिटी सेन्टर प्रयागराज में आयोजित प्रदेश सम्मेलन में लिये गए निर्णय के अनुसार शिक्षकों की 22प्रमुख समस्याओ के समाधान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। इस सरकार की जिद के कारण मजबूर होकर संघर्ष का रास्ता चुनना पड़ा। उसी के क्रम में आज प्रदेश के सभी जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री जी को संबोधित ग्यापन सौंपा जाना है। मार्च 2025को सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य/शिक्षकों के जी-पी-एफ-एवं पेंशन प्रकरण अभी तक सत्यापन के नाम पर लम्बित रखने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए तत्काल समाधान करने की हिदायत दी। तदर्थ शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए उनके विनियमितीकरण को हर कीमत पर कराने का वादा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.राकेश सिंह ने जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली पर क्षोभ व्यक्त करते हुए आगाह किया कि यदि शिक्षक समस्याओ की इसी प्रकार अनदेखी की गई। धरने को मण्डलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हसन सईद, बृजेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दयाशंकर यादव सहित अन्य शिक्षक नेताओ ने भी सम्बोधित किया तथा सभी ने जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली पर अफसोस जताते हुए सुधरने की अपील की। धरने के अन्त में मुख्यमंत्री को संबोधित 22सूत्री मांगों एवं जनपदीय समस्याओ सम्बंधित ज्ञापन जिलाविद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया।