Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजन से मिलकर, बंधाया ढांढस

राज्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजन से मिलकर, बंधाया ढांढस

  • सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही हर संभव मदद का दिया भरोसा

जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मछली शहर पड़ाव तिराहे पर घटित घटना जिसमें तीन व्यक्ति शिवा गौतम, प्राची मिश्रा तथा समीर की असमय मृत्यु हो गई थी।  शुक्रवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारियों के साथ तीनों मृतक के घर पहुंच कर उनके परिवारजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए और सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन आपके साथ हैं और हम हमेशा आपके साथ रहेंगे, आपकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस प्रकार के प्रकरण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं, उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने हेतु निर्देशित भी किया है। इस दौरान उन्होंने शासन की ओर से स्वीकृत धनराशि प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। सर्वप्रथम कुल्हनामऊ निवासी मृतक ई-रिक्शा चालक शिवा गौतम के घर पहुंच कर उनके स्वजन को मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, विद्युत विभाग की अनुमन्य धनराशि का प्रमाण पत्र जिसे खाते में ट्रांसफर करा दिया गया है, मृतक शिवा की पत्नी का समाज कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिला पेंशन के अंतर्गत आवेदन कराने के साथ ही पारिवारिक लाभ योजना देने तथा जिला पूर्ति अधिकारी को अंत्योदय कार्ड बनवाने के साथ ही मृतक शिवा के बच्चों को प्रोबेशन विभाग के अंतर्गत बाल सेवा योजना का लाभ देने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया। मियांपुर निवासी मृतक प्राची मिश्रा के घर पहुंचकर राज्यमंत्री व विधायक मडियाहूं, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी ने लगभग डेढ़ घंटे तक परिवारजन से वार्ता की तथा संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया गया, साथ आर्थिक सहायता राशि देने हेतु प्राची के परिजन के बैंक खाते का विवरण लिया। जिससे शासन से स्वीकृत अनुमन्य धनराशि यथाशीघ्र खाते में स्थानांतरित किया जा सके, इसके साथ ही पात्रता का चयन करते हुए योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया और कहा गया कि शासन प्रशासन की ओर से हर संभव उनकी मदद की जाएगी। वहीं फूलपुर प्रयागराज निवासी मृतक समीर के घर पहुंच कर उन्हें सहायता राशि का प्रमाण पत्र देने के साथ ही उन्होंने परिवारजन से मुलाकात की तथा जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा को पत्र के माध्यम से पात्रता निर्धारण के अनुसार उन्हें समस्त योजनाओं से आच्छादित करने के संबंध में वार्ता भी की।