Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आये 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

ट्रक की चपेट में आये 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

  • सड़क हादसे के बाद मचा बवाल

जौनपुर। शनिवार को बक्सा थाना क्षेत्र के अलीगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में एक 25वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान फरीदगंज निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर जमकर बवाल खड़ा कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से किसी कार्य से जा रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना बक्सा व थाना लाइन बाजार की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं सीओ सदर भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को संभालने का प्रयास किया। हादसे के बाद मृतक युवक के परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। देर शाम तक प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परिजनों से वार्ता चलती रही ताकि सड़क से जाम हटाया जा सके और यातायात बहाल हो। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार ट्रकों की वजह से हादसे हो रहे हैं।