मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में इस बार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 1756 मतदेय स्थलों पर चुनाव आयोग की सीधी नजर रहेगी। इसके लिए इन सभी मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। न केवल चुनाव आयोग बल्कि प्रशासन या पूरे देशभर में कोई भी अधिकारी किसी भी मतदेय स्थल पर पूरी चुनावी प्रक्रिया को लाइव देख सकेगा। इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। चार विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी सदर, भोगांव, किशनी और करहल मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। अब तक हुए चुनावों में अधिकतम 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों की ही वेबकास्टिंग कराई गई है। लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने सौ प्रतिशत मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराने के आदेश दिए हैं। सीसीटीवी और इंटरनेट के माध्यम से वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इससे चुनाव आयोग, जिला प्रशासन या शासन के अन्य अधिकारी कहीं से भी किसी भी बूथ पर चल रही मतदान प्रक्रिया पर नजर रख सकेंगे। चुनाव आयोग की मंशा सभी मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराकर पारदर्शिता लाने की है। वहीं कलक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में भी वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदेय स्थलों पर चल रही मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
1756 मतदेय स्थलों पर रहेगी चुनाव आयोग की सीधी नजर
119


