― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुर100 जमानतदारों को जमानत राशि जब्त करने का नोटिस

100 जमानतदारों को जमानत राशि जब्त करने का नोटिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए प्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप जिला पुलिस प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है। पुलिस अपराधियों ही नहीं, उन्हें संरक्षण देने वालों की भी नकेल कस रही है। पुलिस की प्रभावी व सम्यक कार्रवाई का ही नतीजा है कि न्यायालय ने 100 जमानतदारों को जमानत राशि जब्त करने के लिए नोटिस जारी किया है। इस वर्ष अब तक 27अपराधियों की जमानत निरस्त कराई जा चुकी है। एसपी डा.अजय पाल शर्मा ने बताया इसी कड़ी में गुरुवार को खेतासराय थाने के टाप-20 में सूचीबद्ध अंतरजनपदीय कुख्यात लुटेरे पोरईखुर्द नरवा निवासी बबलू राजभर की जमानत निरस्त कराई गई। इसे मिलाकर इस वर्ष अब तक 27अपराधियों की जमानत निरस्त कराई जा चुकी है। 10 अपराधियों की जमानत निरस्त कराकर केराकत कोतवाली पुलिस इस मामले में सबसे आगे है। इसके अलावा खेतासराय ने छह, खुटहन ने चार, मुंगराबादशाहपुर, जलालपुर ने दो-दो जबकि सिकरारा, महराजगंज व सरपतहां थाना पुलिस ने एक-एक अपराधियों की जमानत उनके जमानतदारों पर दबाव बनाकर निरस्त कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की सम्यक व असरदार पैरवी के ही फलस्वरूप न्यायालय ने इस वर्ष अब तक कुल 100क्रमश: गौराबादशाहपुर व खुटहन के 12-12, खेतासराय के 11, मड़ियाहूं के आठ, सरायख्वाजा, नेवढ़िया, बरसठी, सरपतहां व मछलीशहर के छह-छह, मुंगरा बादशाहपुर के-पांच, सुजानगंज, जलालपुर, जफराबाद, महराजगंज और सिकरारा के चार-चार जबकि सिंगरामऊ के दो जमानतदारों को जमानत राशि जब्त करने के लिए नोटिस जारी किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों ही नहीं बल्कि उनकी जमानत लेने वालों में भी खलबली मची हुई है।

Share Now...