Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षकों ने किया कार्यकारणी का गठन

शिक्षकों ने किया कार्यकारणी का गठन

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई में शिक्षक कार्यकारणी का गठन महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा कर लिया गया। सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से डॉ.विजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष, डॉ.इंद्रजीत सिंह को महामंत्री और  डॉ.राकेश चौधरी को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.विजय प्रताप सिंह ने शिकाको को सम्बोधित करते हुए कहा कि वो शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सदेव तत्पर रहेंगे। महामंत्री डॉ.इंद्रजीत सिंह ने शिक्षकों को सम्बोधित करते कहा कि वो महाविद्यालय से लेकर विश्विद्यालय तक शिक्षकों और छात्रों के हितों की रक्षा करेंगे। कोषाध्यक्ष डॉ.राकेश चौधरी ने कहा कि हर जिम्मेदार शिक्षक समाज का निर्माता होता है। इसलिए वो शिक्षकों की हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगें। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मिथिलेश पांडेय ने नव निर्वाचित कार्यकारणी को शुभकामनां देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नवनिर्वाचित कार्यकारणी छात्रों और महाविद्यालय के विकास में एक एक महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करेंगी। इस अवसर डॉ.नीरज दूबे, डॉ.मंजूलिका यादव, डॉ.बालाजी, डॉ.प्रशांत सिंह, बिटर भैया, डॉ.सचिदानंद पांडेय, रवि सिंह हुड्डा, डॉ.बृजेश यादव, विपुल यादव, डॉ.विजय बहादुर यादव, डॉ.गुंजा गौड़, डॉ.सोहन लाल आदि महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहें।