Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरटी.डी.कॉलेज की दो पूर्व छात्रायें यूजीसी जेआरएफ के लिए चयनित

टी.डी.कॉलेज की दो पूर्व छात्रायें यूजीसी जेआरएफ के लिए चयनित

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की दो पूर्व छात्राएं सुश्री नीतू राय व सुश्री शालिनी सिंह ने एन.टी.ए. द्वारा जून 2023 में आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेट-जेआरएफ परीक्षा में उत्तीर्ण होकर विभाग समेत पूरे महाविद्यालय का नाम रौशन किया। दोनों छात्राएं नेट के लिए पहले ही अर्ह हो गई थीं, परंतु जेआरएफ के लिए वे लगी रहीं। बहुत ही सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आकर अंग्रेजी विषय में जेआरएफ के लिए इनका चयनित होना गौरव की बात है।