- हाईस्कूल में आदर्श यादव 97 प्रतिशत अंक हासिल कर पूर्वांचल में रहे प्रथम
जौनपुर धारा, जौनपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट मंगलवार की दोपहर 1.30 बजे घोषित हो गया। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डाक्टर, इंजीनियर बनने का सपना संजोये छात्र अब आगे की तैयारी में जुट गये हैं। छात्र-छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। छात्र सुबह से ही इंटरनेट पर रिजल्ट आने के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे थे। जैसे ही रिजल्ट आया सभी खुशी से झूम उठे। फोन, सोशल मीडिया के माध्यम से सभी ने छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने की बधाई दी।

इसी क्रम में नेहरू बालोद्यान इण्टर कालेज का परीक्षाफल विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी हाईस्कूल व इण्टर का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा। इण्टरमीडिएट परीक्षाफल में छात्रा आयुषी तिवारी 92 प्रतिशत, कोमल यादव 92 प्रतिशत, प्रिया यादव ने 91.8 प्रतिशत, आयुषी मौर्या 91 प्रतिशत और ज्ञान प्रकाश ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किये। वहीं हाईस्कूल में कृष कुमार यादव 89.83 प्रतिशत, स्वतंत्र यादव ने 89.33 प्रतिशत, स्वप्निल यादव ने 89 प्रतिशत, अनुराग गौड़ ने 87.66 प्रतिशत तथा अल्का यादव ने 87.33 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
राम लखन इण्टर कालेज बेलापार का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में इण्टरमीडिएट में 271 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल में 188 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से सभी ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किया। इसी क्रम में हाई स्कूल में आदर्श यादव 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूर्वांचल में प्रथम स्थान व प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा जबकि उदित राज सरोज ने 95 प्रतिशत प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में दूसरे स्थान पर रहा। दिव्या बौद्ध 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रद्धा यादव ने 93.3 प्रितशत अंक प्राप्त कर कालेज में चतुर्थ स्थान और आर्यन ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में पाँचवा स्थान प्राप्त किया है। इण्टरमीडिएट परीक्षाफल में निधि ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम स्थान, पारुल ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, रागनी यादव ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। राम किशोर स्मृति बालिका इंटर कॉलेज बेलापार में हाई स्कूल में स्नेहा मिश्रा 94 प्रतिशत व इण्टरमीडिएट में आंचल यादव 87 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। बच्चों के उत्तम प्रदर्शन पर विद्यालय के संस्थापक महेंद्र कुमार यादव व प्रबंधक सुनीता यादव व राम किशोर स्मृति बालिका इण्टर कॉलेज के प्रबंधक मनोज कुमार यादव सभी अभिभावकों एवं बच्चों को बधाई दी है एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमाशंकर यादव व प्रधानाचार्या अद्या यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी शिक्षकों एवं बच्चों को उत्तम परिणाम के लिए बधाई दी।
इसी क्रम में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अधिकतर छात्र छात्राओं ने परीक्षा में प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। छात्र-छात्राओं द्वारा कड़ी मेहनत के पश्चात विद्यालय को प्राप्त इस उपलब्धि पर प्रबंधक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने सराहना की और शिक्षकों को बधाई ज्ञापित करते हुए परीक्षा फल से संतोष व्यक्त किया। प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने छात्र-छात्राओं को आगे और कठिन परिश्रम करने एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को इस उपलब्धि पर शुभकामना दिया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ आदि उपस्थित रहे। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र आदित्य कुमार मौर्य ने 92 प्रतिशत के साथ प्रथम तथा अहमद रजा ने 91.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अभिनव पाल ने 89 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल के अनुराग यादव ने 86 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाकेहा आदिल ने 85.5 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं आयुषी मौर्य ने 84.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल नौपेड़़वा का हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। आयुष यादव ने सर्वाधिक 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। खुशी यादव 93.83 और शुभम यादव 93.33 सहित आठ बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया। आरबीएस किसान मजदूर इण्टर कालेज अकोढ़ा बरईपार के हाईस्कूल की छात्रा खुशी बिंद ने 92 प्रतिशत लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उसने बताया कि वह सिविल परीक्षा की तैयारी कर अधिकारी बनना चाहती है।



