Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरछात्रों ने उच्च अंक हासिल कर विद्यालय का नाम किया रोशन

छात्रों ने उच्च अंक हासिल कर विद्यालय का नाम किया रोशन

जौनपुर धारा, चन्दवक। श्री गिरिजा शरण इंटर कॉलेज मूर्खा, डोभी की इण्टरमीडिएट की छात्रा ज्योति चौहान ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदवक की कक्षा 10 की प्रिया चौबे ने 92.16 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी क्रम में भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर लेवरूआ डोभी की इण्टरमीडिएट की छात्रा सुष्मिता जायसवार ने 500 में 467 अंक के साथ 93.4 प्रतिशत पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। हाइस्कूल की छात्रा प्रतिभा गौतम ने 93.16, प्रिया यादव 92.33, रितु 91.33 तथा अंकित कुमार ने 90.16 प्रतिशत अंक हासिल किये।

  • राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज का परीक्षा फल रहा सराहनीय, शिक्षकों ने छात्रों की दी बधाई
  • जौनपुर धारा, जफरबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज हुंसेपुर  के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अधिकतर छात्र छात्राओं ने परीक्षा में प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। छात्र-छात्राओं द्वारा कड़ी मेहनत के पश्चात विद्यालय को प्राप्त इस उपलब्धि पर प्रधानचार्य ने सराहना की और शिक्षकों को बधाई ज्ञापित करते हुए परीक्षा फल से संतोष व्यक्त किया। प्रधानाचार्य विनय श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को आगे और कठिन परिश्रम करने एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को इस उपलब्धि पर शुभकामना दिया। राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र विशाल यादव ने 90 प्रतिशत के साथ प्रथम तथा मुस्कान नागर ने 87 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल के अंकेश यादव ने 90 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अमृता सिंह ने  87 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।