Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

  • बच्चों ने बाल मेले व विविध कार्यक्रमों से सबका मन मोहा

केराकत। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत हुरुहुरी गांव में स्थित एस.डी.पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बाल मेला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, शैक्षिक गतिविधियाँ और कई मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्राध्यापक, शिक्षा विभाग, गणेश राय पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज, डोभी(जौनपुर) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बालक ही देश का भविष्य होते हैं, इसलिए उनके सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ.राजेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य गजेंद्र यादव एवं सभी शिक्षकगण कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों, कलात्मक प्रदर्शन तथा विविध प्रतिभाओं की प्रशंसा की। बाल मेले में अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। प्रधानाचार्य गजेंद्र यादव ने बताया कि बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सहभागिता को बढ़ावा देना है। विद्यालय सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कृत कर तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।