Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडिवाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस

डिवाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस

  • मेले में छात्र/छात्राओं ने लगाएं दर्जनों मनमोहक स्टॉल

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत पतौरा गांव में स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में देश के पहले प्रधामंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों में उद्यमिता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाल मेले का आयोजन किया गया, जो मुख्य आकर्षण का के केंद्र रहा। स्कूली परिसर को रंग बिरंगी सजावट और गुब्बारों से सजाया गया था। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने दर्जनों स्टॉल लगाए, इन स्टालों पर छात्र/छात्राओं ने स्वयं  गोलगप्पे, चाट, मोमोस, बर्गर, जैसे विभिन्न व्यंजन तैयार कर बेचे। कुछ स्टालों पर हाथ से बने शिल्प कलाकृतियां और मनोरंजक खेल भी उपलब्ध थे। बच्चों ने ग्राहक बनकर स्टॉल पर आए अभिभावकों और शिक्षकों से सौदेबाजी की, जिससे उन्हें व्यावहारिक जीवन का अनुभव मिला। प्रधानाचार्य सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि यह बाल मेला बच्चों में नेतृत्व क्षमता टीम भावना और आर्थिक साक्षरता विकसित करने का एक सफल प्रयास साबित हुआ। इस अवसर पर सत्यम यादव, राजू सरोज, अनिल गौतम, सोनल सिंह, सृष्टि राय, प्रिंस विश्वकर्मा, रोशनी यादव, संजील वर्मान डीके दुबे, विजय मौर्या के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।