― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भव का हुआ उद्घाटन

स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भव का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। बक्शा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा पर आयुष्मान भव का उद्घाटन मुख्य अतिथि बक्शा ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव के द्वारा किया गया। अधीक्षक डॉ.जी.के सिंह ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वारा 3.0, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा, आयुष्मान ग्राम पंचायत यह पांच मुख्य घटक है। आज इस अभियान का उद्घाटन पूरे देश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 12 बजे इसका उद्घाटन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इस मौके पर डॉ.आलोक रघुवंशी, डॉ.मनीष सोनकर, फार्मासिस्ट लालजी वर्मा, स्टाफ नर्स रेनू सिंह, नीतेश कुमार यादव, हेमंत मिश्रा, डॉ.जनार्दन यादव, डा.शिवचंद्र यादव सहित सभी विभागीय स्टाफ मौजूद रहे।

Share Now...