Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपालिकाध्यक्ष पर लगा अभद्रता और भेदभाव का आरोप, हुई नारेबाजी

पालिकाध्यक्ष पर लगा अभद्रता और भेदभाव का आरोप, हुई नारेबाजी

सड़क मार्ग निर्माण को लेकर पालिकाध्यक्ष पर लोगों ने लगाया भेदभाव का आरोप

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के राधेश्याम कॉलोनी निवासियों ने पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि गुप्ता पर सड़क मार्ग निर्माण को लेकर ज्ञापन देने गए लोगों ने अपने साथ अभद्रता और भेदभाव करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे लोगों में पालिकाध्यक्ष के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

बताया जाता है कि मुंगराबादशाहपुर नगर के कटरा रोड स्थित राधेश्याम कॉलोनी, मोहल्ले के निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि गुप्ता को कॉलोनी में सड़क मार्ग निर्माण कार्य को लेकर बीते शनिवार को ज्ञापन देने के लिए गए थे। जिनमें मनोज पाण्डेय, बृजेश पाल, रामचंद्र पाल, सोनू श्रीवास्तव, मुकन्द शुक्ला, रूपेश मोदनवाल, सोली केशरी, संतोष त्रिपाठी, मुरारी सिंह, आदर्श ने कहा कि पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने सड़क मार्ग निर्माण को लेकर पालिका कार्यालय में हमारे साथ अभद्रता और भेदभाव किया। जिसको लेकर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कॉलोनी निवासियों ने मंगलवार को मोहल्ले में हुए जलभराव में खड़े होकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन के साथ कपिलमुनि मुर्दाबाद के नारे लगाए। आदर्श दूबे रुद्रा ने कहा कि मेरा मूँगरा बादशाहपुर के नगरपालिका अध्यक्ष से व्यक्तिगत मतभेद नही है। निवेदन करने गयी जनता से व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण रहा और सीधे उनके निवेदन को ठुकरा दिया। उन्होने कहा कि अपने द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार के लिए लिखित रूप से क्षमा मांगे और दायित्व का निर्वहन बिना किसी की ईर्ष्या की भावना से करें। वहीं वंदना देवी ने कहा कि हमने वोट इसीलिए दिया था कि कोई परेशानी न हो। बच्चों को स्कूल आने-जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है और ई-रिक्शा चालक भी यहां आने से साफ मना कर देते हैं। सबसे ज्यादा बुजुर्गों को परेशानी होती है। चैयरमैन को अपना दायित्व बिना भेदभाव के निभाना चाहिए। इस मौके पर मनोज पांडेय, शैलेन्द्र साहू, सोनू श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव, रूपेश, अजय, कल्पना देवी, संगीत देवी, वंदना देवी, उर्मिला देवी, नेहा देवी, आकाश, डिम्पल, सतीश, सूरज, मोनू डॉ.सोली पटाखा, आकाश गया, ब्रिनेश पाल, मुरारी, सतीश पाण्डेय, एवं अन्य राहगीर और निवासी मौजूद रहे।